फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police registrar case against daugther in law

सास को पीटने वाली निर्दयी बहू पर केस, जांच शुरू

Fri, 28 Aug 2015 08:02 AM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
police registrar case against daugther in law

घर वालों की गैरमौजूदगी में सास की पिटाई करने वाली मंझनपुर की एक निर्दयी बहू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह मुकदमा पति की ही तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसओ का कहना है कि जांच के बाद विवाहिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंझनपुर के चकनगर मोहल्ला निवासी झल्लर चौरसिया ने बताया कि घर पर उसके साथ उसकी मां भी रहती है।
विज्ञापन


वह बहुत बीमार और लाचार है। उसका आरोप है कि जब वह बाहर चला जाता है तो पत्नी उसकी मां की पिटाई करती है। यही नहीं अपनी करतूत छिपाने के लिए उसे बिस्तर से गिराकर जख्मी कर देती है ताकि ऐसा प्रतीत हो कि चोट उसके पीटने से नहीं बल्कि बिस्तर से गिरने से आई है। वह ऐसा आए दिन करती है। पूछने पर कहती कि जब वह काम में लग जाती है तो बिस्तर से गिरकर जख्मी हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हकीकत जानने के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया

police registrar case against daugther in law

पत्नी की बातों पर उसे यकीन नहीं हुआ। उसने हकीकत जानने के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। उसमें उसके द्वारा बूढ़ी मां पर ढाया जाने वाला जुल्म कैद हो गया। झल्लर का तो यहां तक कहना है कि इसकी शिकायत उसने पत्नी के मायके वालों तक से की। उन लोगों ने भी उसे बूढ़ी मां पर जुल्म ढाने से मना किया।

मगर वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई। बस उसकी यही रट थी कि वह कुछ नहीं करती बल्कि वह गिरकर चोटिल हो जाती हैं। बृहस्पतिवार  को झल्लर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि विवाहिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed