{"_id":"27130524-61a2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"police-registered-case-against-zee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जी न्यूज के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिस ने जी न्यूज के खिलाफ दर्ज किया मामला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 19 Jan 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल ब्लॉक आवंटन मामले में तथाकथित तौर पर कैग रिपोर्ट की फर्जी परिशिष्ट दिखाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने जी न्यूज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, चैनल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत करार दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जी न्यूज के खिलाफ मामला दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि कैग रिपोर्ट के एक हिस्से की फर्जी कापी तैयार करने के लिए चैनल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जांच कर्ताओं ने चैनल की ओर से दिखाए गए कैग रिपोर्ट का वास्तविक रिपोर्ट से मिलान किया था। इसके बाद चैनल की ओर से दिखाई गई रिपोर्ट के फर्जी होने की बात सामने आई। उधर, जी के वकील विजय अग्रवाल ने सारे आरोपों को गलत करार दिया है।
विज्ञापन