फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police push plane of chief minister in madhya pradesh

सीएम के प्लेन को पुलिस वालों ने लगाया धक्का

Tue, 23 Dec 2014 01:34 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
police push plane of chief minister in madhya pradesh

अभी कुछ दिनों पहले साइबेरिया में एक यात्री विमान को धक्का लगाने की खबर सामने आई थी। विमान को धक्का लगाने का वाकया सोमवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में देखने का मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विमान को आठ पुलिस कर्मियों और कुछ अधिकारियों ने धक्का लगाकर आगे खिसकाया।

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस नेता कमलनाथ के विमान को इमलीखेड़ा रनवे पर उतरना था, लेकिन उन्हें आने में देर हो गई। इसी दौरान करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विमान रनवे पर उतर गया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही कमलनाथ का विमान भी रनवे के आसमान पर मंडराने लगा।
विज्ञापन


रनवे पर जगह बनाने के लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने शिवराज के विमान को धक्का लगाकर किनारे किया तब जाकर कमलनाथ का विमान उतर सका। जबलपुर रेंज के आईजी डी श्रीनिवास राव ने आपातकालीन स्थिति या कमलनाथ के विमान के उतरने वक्त चौहान के विमान के रनवे पर होने की खबरों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबेरिया में भी विमान को लगाया था धक्का

police push plane of chief minister in madhya pradesh

करीब महीने भर पहले साइबेरिया में शून्य से 50 डिग्री से नीचे के तापमान में एक हवाई जहाज के बंद हो जाने पर यात्रियों को जहाज को रनवे पर धक्का लगाने की खबर आई थी। दरअसल, विमान को धक्का लाने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था।

इस वीडियो में यात्री इगार्का हवाई अड्डे पर जहाज को धक्का मारते नजर आ रहे थे। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने धक्का मारने की किसी भी घटना से इनकार किया था और कहा था कि यात्री वजन कम करने के लिए जहाज से उतरे थे और फिर एक ट्रक जहाज को खींचकर ले गया था।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार पश्चिमी साइबेरिया में परिवहन जांचकर्ता ने एक बयान में कहा, "हवा के कम दबाव के कारण चेसिस का ब्रेक सिस्टम जम गया था और एक खींचने वाला ट्रक उसे खींचकर टैक्सीवे पर ले जाने में नाकाम रहा, ताकि उड़ान शुरू करवाई जा सके।"

जांचकर्ता ने एजेंसी से कहा था, "फिर जहाज में मौजूद यात्री उतरे और जहाज को टैक्सीवे की तरफ धकेलना शुरू किया।" एक साइबेरियाई एयरलाइन काटेकाविया के इस जहाज में 74 यात्री सवार थे। जहाज इगार्का से साइबेरियाई शहर क्रास्नोयार्स्क जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed