फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police officers cheated by dawood mission

दाऊद को पाक में ही मारने की कर ली थी प्लानिंग

Tue, 25 Aug 2015 04:16 PM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
police officers cheated by dawood mission

बीजेपी सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने खुलासा किया है कि वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान दाऊद इब्राहिम को एक खुफिया ऑपरेशन के जरिए भारत लाने की तैयारी की जा चुकी थी।

विज्ञापन


लेकिन कुछ पुलिस अधिकारियों के धोखे से यह ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया। एक चैनल से बातचीत में आरके सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी दाऊद से लगातार संपर्क में थे।
विज्ञापन


सरकार ने दाऊद को पकड़ने के लिए छोटा राजन गैंग के गुर्गों को महाराष्ट्र के बाहर एक खुफिया जगह में ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी उनका अरेस्ट वॉरंट लेकर ट्रेनिंग वाली जगह पर पहुंच गए। इसके बाद पूरा ऑपरेशन रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊद पर बीजेपी सांसद और पूर्व गृह सचिव का खुलासा

police officers cheated by dawood mission

आरके सिंह ने दाऊद पर छुपकर हमला करने की नीति का भी समर्थन किया है। ठीक उसी तरह से जैसे अमेरिका ने ओसामा और मुल्ला उमर के लिए ऑपरेशन चलाया था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है, पाक हर संभव इस बात से इनकार करेगा कि दाऊद उसके यहां नहीं है, उसे वापस लाने के लिए बेहद गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देना होगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय एजेंसियां राजनीतिक दृढ़ता और फैसले के आगे कमजोर हैं। जब तक पीएम या गृहमंत्री खुफिया एजेंसियों को इसके लिए निर्देश नहीं देंगे, वह इस मिशन को शुरू नहीं कर पाएंगी।

आरके सिंह ने कहा कि भारत अगर इस्राइल की तरह नहीं बना तो उस निशाना बनाया जाता रहेगा। उन्होंने किसी तीसरे देश में भी अभियान चलाने के संकेत दिए। कहा कि पाकिस्तान के कई लोग बाहर जाते हैं। वहां अवसर हैं, लेकिन हमारी एजेंसियों को निर्देश देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed