{"_id":"3ce87bf65c8edbad47a2c9bfd3f05202","slug":"police-killed-three-terrorist-in-shootout-video-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आतंकियों को किया ढेर, देखिए वीडियो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिस ने आतंकियों को किया ढेर, देखिए वीडियो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Jan 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस की सबसे बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया है। व्यंग्य अखबार शार्ली एबदो के पत्रकारों समेत 12 लोगों की हत्या करने वाले दोनों भाई पेरिस के पूर्वोत्तर इलाके दमख्तों गोएल की एक प्रिटिंग फैक्टरी परिसर में मारे गए, जबकि सुपर मार्केट में पांच लोगों को बंधक बना कर रखने वाले आतंकियों में से भी एक को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यह आतंकी शार्ली एबदो के पत्रकारों के हत्यारों से जुड़ा था। पुलिस ने दमख्तों गोएल के ऑपरेशन के दौरान बंधक बना कर रखे गए शख्स को बचा लिया। ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। हालांकि पुलिस की इस सफलता के बीच पेरिस में कई जगहों पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने की भी खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले हत्यारों को पकड़ने के जबरदस्त अभियान के बावजूद आतंकी बेखौफ होकर नई वारदातों को अंजाम देने में लगे रहे। बृहस्पतिवार को एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या करने के बाद शुक्रवार को उन्होंने पेरिस में दो जगहों पर लोगों को बंधक बना लिया। इनमें दो बंधकों के मारे जाने की खबर है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। आतंकियों के नए हमलों ने पुलिस को राजधानी के नामी यहूदी इलाकों को पूरी तरह सीलबंद करने पर मजबूर कर दिया। ताजा हालातों से पूरे फ्रांस में दहशत और डर का माहौल है और कई इलाकों में लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।
विज्ञापन
नीचे दिए गए वीडियो डेली मोशन वेबसाइट से लिए गए हैं। देखिए कैसे की पुलिस ने कार्रवाई।