फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Police involved in finding the clue of missing IPS

लापता आईपीएस का सुराग ढूंढने में जुटी पुलिस

Thu, 18 Oct 2012 08:48 PM IST
ईटानगर/एजेंसी
ईटानगर/एजेंसी Updated Thu, 18 Oct 2012 08:48 PM IST
विज्ञापन
Police involved in finding the clue of missing IPS
अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कमेंग जिले से लापता हुए आईपीएस अधिकारी एमएस चौहान की तलाश के लिए पुलिस अहम सुराग ढूंढने में जुट गई है। ईटानगर से तवांग जाते समय राज्य की विशेष जांच सेल (एसआईसी) के एसपी चौहान मंगलवार को टिप्पी से दोपहर करीब 2.30 बजे गायब हुए।
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी अरुणाचल प्रदेश में करोड़ों रुपये के पीडीएस घोटाले की जांच कर रहे थे। इस बारे में आईजीपी (क्राइम) अरविंद दीप ने कहा, ‘हमें कुछ अहम जानकारी मिली है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।’ हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि इससे केस प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


आईपीएस अपने दो सहायकों मोहन काये और कांस्टेबल विक्रम सिंह के साथ तवांग जा रहे थे। रास्ते में चौहान ने खुद को टिप्पी मार्केट में उतारने और नदी के पास लंच के लिए उनका इंतजार करने को कहा था। इसके बाद से चौहान का कहीं पता नहीं चल पाया है। चौहान का 8 अक्तूबर को ही दिल्ली ट्रांसफर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 10 अक्तूबर को जिम्मेदारियों से मुक्त भी कर दिया गया था। बावजूद इसके वह राज्य में ही थे। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 2008 में पीडीएस घोटाले की जांच के लिए 1998 बैच के चौहान को विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया था। आईपीएस की चार्जशीट में शामिल 56 लोगों के नाम में पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग, पांच कांग्रेस विधायक, दो मंत्री और कुछ आईएएस अधिकारियों के नाम भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed