'पुलिस में संवेदनशीलता का होना बेहद जरूरी'
आईएस और अन्य आतंकी संगठनों के मद्देनजर चरमपंथ को लेकर बढ़ती चिंता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस को लोगों के प्रति संवेदनशील होने की सलाह दी है।
पुलिस प्रमुखों के तीन दिवसीय कांफ्रेंस के अंतिम दिन रविवार को उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण अंग होना चाहिए।
एक संस्थागत और लचीला ढांचा बनाने पर जोर दिया ताकि पुलिस बल को नागरिकों के प्रति संवेदनशील होने में मदद मिल सके। पुलिस और स्थानीय समुदायों के बीच संबंध स्थापित करने की भी वकालत की।
यूनिवर्सिटी पर भी हुई चर्चा
प्रधानमंत्री के अनुसार पुलिसिंग में समाज को जरूर विश्वास में लेना चाहिए।
साथ ही अपराध को हल करने में तकनीकी का इस्तेमाल किया जाए। समुदायों से
जुड़ने का एक तरीका समाज में लोगों की सफलता और उपलब्धियों की खुशी मनाना
है।
उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं पर पड़ोसी जिलों की पुलिस के बीच बेहतर
संवाद की जरूरत बताई। इसके अलावा साइबर सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, सोशल
मीडिया, टूरिज्म पुलिसिंग, आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशिक्षण पर भी बात की।
इससे पहले अधिकारियों के बीच पुलिस यूनिवर्सिटी और फोरेंसिक साइंस
यूनिवर्सिटी पर चर्चा हुई।