फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police go for 2nd post mortem of Ponty brothers cremated

शव के पोस्टमार्टम के तौर तरीके पर उठे सवाल

Mon, 19 Nov 2012 01:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 19 Nov 2012 01:54 AM IST
विज्ञापन
police go for 2nd post mortem of Ponty brothers cremated

पोंटी के शव के पोस्टमार्टम के तौर-तरीकों पर सवाल उठने लगे हैं। पहली बार पोस्टमार्टम प्रक्रिया में करीब छह घंटे लगे। इसके बाद शाम पांच बजे शव परिजनों को सौंप दिए गए लेकिन डेढ़ घंटे बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए एम्स लाया गया।

विज्ञापन


दोबारा पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम विशेषज्ञों का कहना है कि मेडिकल बोर्ड बनाए जाने के बावजूद पोंटी के शरीर में गोली छोड़ना गलत था। फिर पोस्टमार्टम से पूर्व एहतियातन गोलियों की संख्या व जगह का पता करने के लिए एक्सरे भी कराया गया था। एम्स जैसे संस्थान से जुड़े बोर्ड ने इतनी बड़ी गलती कैसे की?
विज्ञापन


कागजी कार्यवाही के बाद रविवार शाम करीब पांच बजे परिजनों को दोनों शव सौंप दिए गए। शवों को अलग-अलग एम्बुलेंस से छतरपुर स्थित फार्म हाउस के लिए ले जाया गया। लेकिन शाम साढ़े छह बजे के करीब सूचना आई कि शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए एम्स लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर कोई बताने को तैयार नहीं था कि शरीर में कितनी गोलियां रह गई थीं। पूरे मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अलावा पुलिस अधिकारियों की भी लापरवाही उजागर हुई है। फोरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे मामलों में शरीर में कितनी गोली लगी है इसका पता लगाने के लिए एक्स-रे किया जाता है।


एक्स-रे में यह स्पष्ट हो जाता है कि कितनी गोलियां हैं और शरीर के किन हिस्सों में हैं। मामले में एक्स-रे के बाद सभी गोलियां निकाले बिना शव परिजनों के सुपुर्द कर देना गैर जिम्मेदाराना है। शरीर से निकाली गई गोलियां अदालत में पेश की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed