फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Police gave the match-box and man lit himself in jail

पुलिस ने दी माचिस, युवक ने लगाई आग

Mon, 29 Dec 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला,प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
Police gave the match-box and man lit himself in jail

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की नगर कोतवाली में चोरी के आरोप में हवालात में बंद रामबाबू (30) ने शनिवार दोपहर खुद को आग लगा ली। युवक को माचिस पुलिसकर्मियों से ही मिली थी। पुलिस ने अपनी गर्दन बचाने के लिए उसे नशेड़ी बताकर भगा दिया। कोतवाल का कहना है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सदर बाजार निवासी रामबाबू को चोरी के आरोप में इलाके के लोगों ने गुरुवार की रात पकड़ा था। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे लॉकअप में डाल दिया। हवालात में पहले से तीन युवक बंद थे। शनिवार दोपहर रामबाबू ने माचिस जलाकर शर्ट में आग लगा ली।
विज्ञापन


यह देख हवालात में मौजूद दूसरे युवक शोर मचाने के साथ ही आग बुझाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे जली शर्ट फिर से पहनाकर कार्यालय में बैठा दिया। बाद में परिजनों को बुला रामबाबू को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवालात में बंद अन्य आरोपियों के मुताबिक युवक को माचिस एक सिपाही ने बीड़ी जलाने के लिए दी थी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र का कहना है कि वह नशेड़ी था। चोरी के आरोप में पुलिस उसे लाई थी। कार्यालय में ही उसने आग लगाने की कोशिश की थी। हवालात में आग लगाने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed