फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Police didn't get any clue about callgirl who robbed Bjp son

सीसीटीवी में कैद कॉल गर्ल की उस हरकत के सहारे अब मुंबई पुलिस

Thu, 20 Aug 2015 12:20 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
Police didn't get any clue about callgirl who robbed Bjp son

यूपी के अमरोहा से भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे मेहर सिंह तंवर को लूटने वाली कॉलगर्ल और ड्राइवर के बारे में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस की पूरी छानबीन होटल ग्रैंड हयात के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज पर टिकी है।

विज्ञापन


बुधवार को वाकोला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जिससे गाड़ी गेट के बाहर जाती दिखाई दे रही है। अब पुलिस इसी गाड़ी के सहारे कॉलगर्ल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार मेहर कारोबार के सिलसिले में मुंबई आए थे।

विज्ञापन

क्या है मामला?

Police didn't get any clue about callgirl who robbed Bjp son

मुंबई में सांता क्रूज स्थित पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में एक कॉलगर्ल ने अपने ड्राइवर की मदद से मेहर सिंह तंवर को चाकू की नोक पर लूट लिया था। पुलिस के मुताबिक, कॉलगर्ल ने मेहर को होटल के बाहर बुलाया। मेहर जैसे ही बाहर आया कॉलगर्ल और कार के ड्राइवर ने सांसद पुत्र के पेट पर चाकू रख दिया और धमकी देकर पैसे मांगे।

बुरी तरह घबराए मेहर ने दोनों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। आरोपियों के फरार होने के बाद मेहर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की जानकारी दी। बाद में वह खुद थाने पहुंचा और कॉलगर्ल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।


मेहर की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों को तलाशने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने धारा 397 के तहत केस दर्ज किया है। इस कड़ी में कई जगह छापे मारे गए हैं लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed