{"_id":"9459910c-3349-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"police-did-not-get-sukhdev-singh-namdhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामधारी नदारद, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नामधारी नदारद, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Wed, 21 Nov 2012 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चड्ढा बंधुओं के बीच खूनी संघर्ष में एफआईआर दर्ज कराने वाले उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी से दिल्ली पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एफआईआर में जो मोबाइल नंबर दिया है वह या तो बंद है या फिर पिक नहीं हो रहा है। दिल्ली पुलिस को पता चला है कि उत्तराखंड पुलिस ने नामधारी का डोजियर बनाया हुआ है। वहीं, इस मामले में नाम आने के बाद उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को सुखदेव सिंह नामधारी को अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, नामधारी को किसी तरह संदेश भिजवाया गया तो उनके वकील का महरौली थानाध्यक्ष के पास फोन आया। वकील ने कहा कि कुछ ही दिनों में वह पुलिस के पास पहुंचेंगे। गौरतलब है कि नामधारी द्वारा महरौली थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा गया है कि वह पोंटी चड्ढा के साथ फार्महाउस नंबर-42 पहुंचे।
विज्ञापन
वहां हरदीप ने आते ही मैनेजर नरेंद्र और फिर पोंटी को गोली मार दी। हरदीप ने उनके ऊपर भी गोली चलाई थी। जवाब में उनके पीएसओ सचिन ने फायरिंग की। मामला दर्ज कराने के बाद से नामधारी और दिल्ली पुलिस का संपर्क खत्म हो गया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस से नामधारी का डोजियर मांगा गया है।
विज्ञापन
पोंटी के चार और गार्ड गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने डीएलएफ फार्महाउस नंबर-42 पर कब्जा करने के मामले में पोंटी चड्ढा के चार गार्डों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मेरठ निवासी उदयराज सिंह उर्फ अन्ना (44), न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली निवासी भूपेन्द्र सिंह विष्ट, यूपी का राजपाल (36) और अल्मोड़ा निवासी आनंद सिंह विष्ट (31) शामिल है। इन चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दो लोगों मदन राणा और विजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 12 से 15 लोगों को हिरासत में ले रखा है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। दूसरी तरफ चड्डा बंधुओं के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की एक टीम मंगलवार को घटनास्थल वाले फार्महाउस पहुंची। टीम यहां करीब एक घंटे तक रही।