{"_id":"091d9460c60e52cc54316123e7d67738","slug":"police-demanded-bribe-from-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी ड्रामाः पुलिस ने विधायक से ही मांगा खर्चा-पानी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिल्मी ड्रामाः पुलिस ने विधायक से ही मांगा खर्चा-पानी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मनाली में नाके पर पैसे मांगने वाले पुलिसकर्मियों की नौकरी तब आफत में आ गई, जब उन्होंने विधायक से ही खर्चा पानी मांग लिया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिसकर्मियों ने पैसे ऐंठने के लिए अनजाने में मनाली के विधायक की ही गाड़ी रुकवा दी थी।
मनाली के विधायक गाविंद ठाकुर निजी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में थाने के बाद पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।
जब विधायक की गाड़ी वहां से गुजरी तो मौजूद तीन पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर से खर्चा-पानी मांगने लगे। उन्हें गाड़ी में बैठे विधायक की भनक भी नहीं थी।
विज्ञापन
ऐसे में गाड़ी के अंदर विधायक को देखते ही पुलिस वाले सकते में आ गए। उन्हें कुछ न सूझा और तुरंत ही माफी मांगने लगे।
पुलिसकर्मियों ने यह कहकर सफाई दी कि वह तो मजाक कर रहे थे।
लेकिन गोविंद ठाकुर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुल्लू के पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत कर दी। एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मनाली में देसी-विदेशी सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है।