फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police constables was beaten up in rashtrapati bhawan.

राष्ट्रपति भवन कर्मियों ने पुलिसवालों को पीटा

Mon, 02 Mar 2015 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
police constables was beaten up in rashtrapati bhawan.

देश के सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान माने जाने वाले राष्ट्रपति भवन में पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक, 27 फरवरी को राष्ट्रपति भवन के परिसर में होने वाले एक शादी के समारोह के दौरान कुछ कर्मचारियों के परिजनों ने दो पुलिस वालों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी।

27 फरवरी को रात करीब साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति भवन में ही रहने वाले कुछ कर्मचारी शराब पीकर समारोह में उत्पात करने लगे और आपस में झगड़ा करने लगे। मामले को शांत कराने के लिए जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने नशे में धुत लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तभी उनके परिजनों ने उनपर हमला बोल दिया और मारपीट की।

विज्ञापन

सुरक्षा कक्ष में लॉक कर बचाई जान

police constables was beaten up in rashtrapati bhawan.

नशे में धुत कर्मचारियों के परिजन पुलिस वालों पर इस कदर हमलावर हो गए कि सिपाहियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस वालों ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद सुरक्षा कक्ष में खुद को बंद कर लिया और फिर वहां से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी।

चाणक्यपुरी थाने ने इसकी सूचना मिलते की दर्जनों सिपाहियों को मौके पर भेजकर शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले और सिपाहियों को पीटने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट हुई हैं वे एएसआई रोहताष कुमार और सिपाही अश्वनी हैं।

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि समारोह में डीजे संचालक रवि से कुछ नशे में धुत लोगों ने 11 बजे रात के बाद भी डीजे चलाने की मांग कर रहे थे जिस पर रवि ने मना कर दिया जिससे रवि और उन लोगों के बीच झगड़ा होने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने जब इस झगड़े को रोकने के लिए कोशिश की नशे में धुत लोगों के घर की महिलाओं सहित कई परिजनों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed