फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Police constable was mowed down by sand mafia Truck

रेत माफिया के ट्रक से कांस्टेबल की मौत

Mon, 06 Apr 2015 12:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Apr 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police constable was mowed down by sand mafia Truck

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार देर रात एक कांस्टेबल ने शक होने पर रेत माफिया के ट्रक की तलाशी लेने की कोशिश की। इसी दौरान ड्राइवर ने पुलिस को सामने से आता देख ट्रक की स्पीड़ बढ़ा दी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में कांस्टेबल की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक ट्रक चंबल नदी से रेत का अवैध खनन कर ले जा रहा था। आरोपी ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

कांस्टेबल धर्मेंद्र चौहान लौहगढ़ गांव में अपने साथी सदस्यों के साथ शनिवार देर रात ड्यूटी पर तैनात थे यह गांव नूराबाद पुलिस थाना के अंतर्गत आता है।

गौरतलब है कि साल 2012 में भी इसी तरह एक जाबांज आईपीएस ऑफिसर नरेंद्र तोमर ने भी मौरेना में ही एक रेत माफिया के ट्रक को रोकने की कोशिश थी और उस ट्रक के ड्राइवर ने भी इस जाबांज ऑफिसर को रौंद डाला था।
विज्ञापन

पलट गई गाड़ी ड्राइवर हुआ फरार

Police constable was mowed down by sand mafia Truck

गाड़ी की तलाशी लेने के लिए कांस्टेबल जैसे ही आगे बढ़ा अवैध रेत से लदे इस ट्रक के ड्राइवर ने वहां से गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन 40 साल का का बहादुर कांस्टेबल धर्मेंद्र ड्राइवर के गेट पर लटक गया और उसने ड्राइवर को बाहर खींचने का भरसक प्रयास किया।

कांस्टेबल के ऐसा करने पर ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी, तेज स्पीड का परिणाम यह हुआ कि गाड़ी एक खाई में पलट गई। गाड़ी के खाई में पलटने से कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कांस्टेबल की बॉडी को गाड़ी के नीचे के निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आईजी ने बताया कि यह मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed