{"_id":"c03d4437583295d5d5cb048ed496ad84","slug":"police-constable-shot-the-dogs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी को कुत्तों ने काटा तो सिपाही ने बरसा दी गोलियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बकरी को कुत्तों ने काटा तो सिपाही ने बरसा दी गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते द्वारा पालतू बकरी के काटने से सिपाही इतना आक्रोशित हुआ कि उसने चार कुत्तों की गोली मारकर जान ले ली। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के बेलवाडाड़ी मोहल्ले का है। इससे कुछ देर तक मंगलवार रात अफरा-तफरी मच गई। वहीं सिपाही वर्तमान में संतकबीरनगर जिले में तैनात है।
विज्ञापन
मंगलवार रात अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से बेलवाडाड़ी मोहल्ले दहशत का माहौल पैदा हो गया। सहमे लोग जब घरों से बाहर निकले तो चार कुत्ते मृत मिले। इन्हें गोली मारी गई थी। लोगों का आरोप है कि सिपाही ने ही कुत्तों को गोली मारी है।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सिपाही काफी मनबढ़ किस्म का है, इसलिए उससे लोग डरते हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीके श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। बताया जा रहा है कि सिपाही की बकरी को मोहल्ले के कुत्तों ने काट लिया था। इससे सिपाही नाराज था। मोहल्ले के किसी व्यक्ति की ओर से तहरीर दी गई तो सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वे अपने स्तर से मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन