फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police caught 13 tin fake ghee

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली घी, पढ़िए खबर

Mon, 17 Aug 2015 08:53 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
police caught 13 tin fake ghee

भोजपुर में पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर तेरह टिन घी बरामद किया है। घी बनाने के उपकरण भी यहां से मिले हैं। इस मामले में सपा नेता के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यहां से घी की सप्लाई आसपास के जिलों को होती थी। जनपद में नकली घी बनाने की सूचनाएं शासन से लेकर प्रशासन तक गूंज रही हैं।

पहले भी इस प्रकार के खुलासे होते रहे हैं। अब भोजपुर में सफेद घी का काला कारोबार पकड़ा गया है। भोजपुर पुलिस ने कस्बे में एक घर पर छापा मारकर नकली घी बनाने का कारोबार पकड़ा है।
विज्ञापन

सप्लाई हापुड़, दिल्ली, मुरादाबाद और अमरोहा तक

police caught 13 tin fake ghee

यहां से भारी मात्रा में तैयार नकली घी भी बरामद किया गया है। सीओ एसएन सिंह ने बताया कि तेरह टिन तैयार घी मौके से मिला है। यहां जो घी बनाया जा रहा था उसकी सप्लाई हापुड़, दिल्ली, मुरादाबाद और अमरोहा तक की जा रही है।

कई दुकानदारों से भी इस कारोबार का लिंक जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ के बारे में पुलिस को जानकारी भी मिल गई है। मौके से चर्बी को गर्म करके चिकनाई निकालने के भी उपकरण बरामद किए गए हैं।

घी को सुगंधित बनाने के लिए सेंट भी मिलाया जाता है। इस मामले में कमर कुरैशी पुत्र हफीजुर्रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कमर कुरैशी सपा नेता का भाई बताया जा रहा है। अभी वह पुलिस पकड़ में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed