पुलिस ने हार्दिक से पूछा 'शादी की क्या तैयारी है?'
गुजरात सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नाक में दम कर देने वाले पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल से पुलिस ने ऐसे-ऐसे सवाल पूछे हैं जिसकी लगभग कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।
हार्दिक सूरत की लाजपुर देल में बंद हैं, जहां उनसे पुलिस की पूछताछ में कई ऐसे सवाल पूछ गए जो आपको हंसा सकते हैं। पुलिस ने हार्दिक से उनके गर्लफ्रेंड और शादी की तैयारियों के बारे में पूछा। हार्दिक के वकील यशवंत ने पत्रकारों को इन सवालों के बारे में बताया।
उन्होंने इन सवालों को लेकर अदालत हलफनामा भी दायर किया है कि इन सावालों का आंदोलन से कुछ लेना देना नहीं है। वकील यशवंत के अनुसार सूरत के इंस्पेक्टर जेएच दहिया ने हार्दिक ने सवाल पूछे।
तो मैं हर माह आंदोलन करता
जब हार्दिक से यह पूछा गया कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड का नाम क्या है तो
हार्दिक ने कहा कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। पुलिस ने उनसे अहमदाबाद
महारैली के बाद हुई लाठीचार्ज के बारे में पूछा तो हार्दिक ने कहा कि इसका
आदेश अमित शाह भी दे सकते है।
पुलिस ने पूछा कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने
बताया है कि तुमने 84 करोड़ रूपये की संपत्ति बनाई है, लड़कियों के साथ
पार्टी करते हो, और माउंट आबू और मसूरी गए थे, क्या ये सही है? इस पर
हार्दिक ने कहा कि मैं डेढ़ साल पहले मसूरी रहता था,। अगर मेरे पास इतने
पैसे होते तो मैं हर माह आंदोलन करता और 25 लाख लोगों को एकजुट करता।
पुलिस
ने आंदोलन के लिए मिले डोनेशन से जुड़ा सवाल पूछा तो हार्दिक ने कहा कि
उन्हें कोई डोनेशन नहीं मिला है। हार्दिक ने दावा किया है कि पटेल आरक्षण
आंदोलन को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें पैसे देने
की भी कोशिश की थी।