फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Police arrested a man for making aadhar card of dog

कुत्ते का बनाया आधार कार्ड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2015 07:40 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a man for making aadhar card of dog

आपने इंसानों के लिए बनने वाले आधार कॉर्ड के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या कभी जानवरों के नाम पर आधार कॉर्ड बनवाने के बारे में सुना है। नहीं सुना न, तो अब सुन लीजिए, इन जनाब को अपने कुत्ते से इतना लगाव है कि उन्होंने अपने कुत्ते के नाम से ही आधार कॉर्ड जारी कर दिया। हालांकि, कुत्ते के नाम पर आधार कार्ड बनवाने के आरोप में उन महाशय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में सबसे मजेदार बात तो तब सामने आई जब पुलिस ने उससे इस कार्ड के बारे में सवाल किया। उसने अपने तर्क में बताया कि जब 'गाय और हनुमान जी' के नाम पर आधार कार्ड जारी हो सकते हैं तो फिर कुत्ते के नाम पर क्यों नहीं? फिलहाल, कुत्ते के नाम पर आधार कार्ड बनाने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर किया गया है।

विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में किया गिरफ्तार

Police arrested a man for making aadhar card of dog

गिरफ्तारी के बारे में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आजम खान (35) नामक व्यक्ति भिंड मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर स्थित उमरी टाउन के आधार पंजीयन एजेंसी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। इसी दौरान उसने अपने कुत्ते के नाम पर फर्जी आधार कॉर्ड बना लिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते के नाम पर जो आधार कार्ड जारी किया गया है उसमें उसका नाम 'टॉमी सिंह' पुत्र 'शेरू सिंह', जन्म 26 नवम्बर 2009, लिंग पुरुष दर्ज किया गया है।

यह मामला उमरी पुलिस के संज्ञान में तब आया जब स्थानीय लोगों ने यह शिकायत की कि आधार कॉर्ड रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जबकि एजेंसी द्वारा कुत्तों और जानवरों के नाम पर कॉर्ड जारी किये जा रहे हैं। मामले की जांच करने के दौरान ही धोखाधड़ी के आरोप में खान को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में कर रही है कि क्या आरोपी ने ऐसे ही कई अन्य कॉर्ड भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed