{"_id":"277f40049e966f7eac6916bbf7d4b493","slug":"poisonous-tea-seller-cannot-become-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जहरीली चाय बेचने वाला नहीं बन सकता प्रधानमंत्री'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'जहरीली चाय बेचने वाला नहीं बन सकता प्रधानमंत्री'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jan 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में नरेंद्र मोदी के हमलों के खिलाफ कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर मोर्चा खोला है।
विज्ञापन
इस जुबानी जंग में जनता दल यूनाइटेड ने मोदी को जहरीली चाय बेचने वाला करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि ऐसी चाय बेचने वाले को देश का प्रधान मंत्री नहीं होना चाहिए।
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने रविवार को कहा कि इस तरह की जहरीली चाय बेचने वाले शख्स को पीएम नहीं बनाया जाना चाहिए। दरअसल मोदी ने गुजरात के जरिये इसी तरह की चाय बेची है।
विज्ञापन
त्यागी ने कहा कि एक चाय बेचने वाला लड़का देश का पीएम बन सकता है लेकिन जहरीली चाय बेचने वाला नहीं।
वहीं, कांग्रेस नेता और सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा सिर्फ पीएम पद का उम्मीदवार देती है जबकि कांग्रेस देश को मजबूत प्रधानमंत्री देती है। उन्हें पूरा विश्वास है कांग्रेस को लोगों का एक बार फिर समर्थन मिलेगा और उसे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल होगी।
विज्ञापन