{"_id":"50d6f476c014f84772411f08576c4d31","slug":"poison-had-been-given-to-yasser-arafat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियोक्टिव जहर देकर हुई अराफात की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेडियोक्टिव जहर देकर हुई अराफात की हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने फिलिस्तीनी नेता यासर अराफात की नौ साल पहले हुई रहस्मय मौत के कारण का पता चल गया है।
विज्ञापन
उनके अवशेषों की जांच कर रहे टॉक्सिकोलॉजिस्ट्स और विकिरण विशेषज्ञों ने खुलासा किया है कि यासर के कपड़ों पर पोलोनियम नामक रेडियोएक्टिव पदार्थ के अंश पाए गए हैं।
इससे इस बात की पुष्टि होती है कि उनकी मौत जहर देने से हुई थी। यह जांच रिपोर्ट ब्रिटिश मेडिकल जर्नल 'लैंसेट' में प्रकाशित की गई है।
अराफात की मौत फ्रांस के पर्सी अस्पताल में 11 नवंबर, 2004 को हुई थी। उस समय वह 75 साल के थे।
उन्हें वेस्ट बैंक स्थित उनके मुख्यालय से हवाई जहाज से उठा लिया गया था जिसके तीन सप्ताह बाद ही फ्रांस के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। पहले ही उन्हें जहर देने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
यासर अराफात के खून में पाया गया पोलोनियम का थोड़ा सा हिस्सा भी मानव शरीर के लिए घातक होता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ खाने, पीने और सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इससे संक्रमित व्यक्ति की हालत अंतिम स्तर के कैंसर की तरह होती है जिसके बाद कुछ दिनों में मौत हो जाती है।
विज्ञापन
जांचकर्ताओं ने अराफात के अंडरगारमेंट्स, टूथब्रश, हॉस्पिटल कैप और स्पोर्ट्सवियर से जांच के लिए सैंपल जुटाए। सामान पर मिले खून और यूरिन के धब्बों में 21°पीओ (पोलोनियम) की गतिविधियां पाई गई थीं।
अराफात ने 35 साल तक फिलिस्तीन लिबरेशन ऑगर्नाइजेशन का नेतृत्व किया और वर्ष 1996 में फिलिस्तीन अथॉरिटी के पहले अध्यक्ष बने थे।