फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   poison found in the school bag of a kid

जब स्कूल बैग से कॉपी-किताबों के साथ मिला 'जहर', मचा हड़कंप

Sun, 02 Aug 2015 01:41 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
poison found in the school bag of a kid

परिजनों की लापरवाही एक बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। हुआ यूं कि बनियाठेर थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलावई के एक छात्र के बस्ते से कीटनाशक की शीशी निकली।

विज्ञापन


एक दिन तो शिक्षकों ने मामले को दबा लिया लेकिन छात्रों के जरिये बात गांव में फैली तो शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल में आकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अगर कीटनाशक गलती से मिड-डे मील आदि में गिर जाता तो क्या होता।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलावई में शुक्रवार को कक्षा-छह के छात्र के बैग में कीटनाशक की शीशी देखी गई थी। बच्चों ने शिक्षकों से शिकायत की लेकिन इंचार्ज अध्यापक ने उसे डांट फटकार कर मामला रफादफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात जब गांव में फैली तो ग्रामीणों ने यह कहकर हंगामा किया कि यहीं यह कीटनाशक मिड-डे मील आदि में मिल जाता तो परिणाम घातक हो सकते थे।

हाथ जोड़कर मांगी माफी

poison found in the school bag of a kid

ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह शुक्रवार को अवकाश पर थी, इसलिए मामले की जानकारी नहीं हो सकी।

शनिवार को ग्रामीणों के हंगामे के बाद छात्र के पिता व माता भी विद्यालय पहुंचे, प्रधानाध्यापिका नीरजा सक्सेना से हाथ जोड़कर क्षमायाचना करते हुए कहा कि वह गेहूं में रखने के लिए कीटनाशक की शीशी लाया था, लेकिन भूलवश वह छात्र के बस्ते में चली गई।

यह सिर्फ भूल है, इसका और कोई कारण नहीं है। इधर बनियाठेर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed