फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Poet Munnawar Rana returns his Sahitya Academy award

शायर मुनव्वर राणा ने लौटाया अकादमी पुरस्कार

Mon, 19 Oct 2015 11:16 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
Poet Munnawar Rana returns his Sahitya Academy award

लेखकों की असुरक्षा और देश के मौजूदा हालात से नाखुश मशहूर शायर व लेखक मुनव्वर राणा ने भी साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया है।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल के लाइव कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अकादमी का यह सम्मान लौटाया। सम्मान लौटाते वक्त मुन्नवर राणा ने कहा कि वे देश की मौजूदा हालात से व्यथित और मायूस हैं जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया।

रविवार को टीवी चैनल एबीपी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे नामी शायर मुन्नवर राणा ने साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ एक लाख का चैक भी लौटा दिया।

भविष्य में सरकारी सम्मान न लेने का किया एलान

Poet Munnawar Rana returns his Sahitya Academy award

सम्मान लौटाते वक्त मुन्नवर राणा ने कहा कि वे रायबरेली से आते हैं और सत्ता मेरे शहर की गलियों से गुजरती रही है लेकिन मैंने कभी उधर की तरफ देखा तक नहीं।

उन्होंने कहा कि साहित्यकारों और लेखकों को किसी न किसी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। भविष्य में मुझे भी पाकिस्तानी करार दिया जा सकता है। वहीं उन्होंने ऐलान किया कि भविष्य में कभी कोई सरकारी सम्मान नहीं लेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों, लेखकों और कवियों ने मुन्नवर राणा से सम्मान न लौटाने की अपलीन की लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। बता दें अब तक करीब 17 लेखक और सहित्यकार साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed