फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pmo will give monthly report on manifestos development

कितने वायदे किए पूरे, पूछेगा पीएम ऑफिस

Fri, 27 Jun 2014 08:57 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
pmo will give monthly report on manifestos development

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने पहले दिन से ही कहना शुरू कर दिया है कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को लागू करने की है।

विज्ञापन


मगर अब कैबिनेट सचिवालय ने भी मंत्रालयों के सचिवों को लिखकर फरमान भेज दिया है कि अब उन्हें हर तीन महीने में लिखित तौर पर बताना होगा कि आखिर उन्होंने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में उनके मंत्रालय से जुड़े क्षेत्र के बारे में किए गए वायदों को लेकर आखिर क्या काम किया।
विज्ञापन

पीएम को दी जाएगी सीधी र‌िपोर्ट

pmo will give monthly report on manifestos development

कैबिनेट सचिवालय की ओर से भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को लागू करने के लिए मंत्रालयों को तेजी से काम करने के लिए कहा गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को करने के लिए कहा है। सभी मंत्रालयों को इस बारे में जानकारी देनी होगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री भी मंत्रियों के साथ बैठक कर हर महीने चुनाव घोषणा पत्र के संबंध में उनके मंत्रालयों के कामों की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिवालय के परफार्मेंस मैनेजमेंट सचिव प्रजापति त्रिवेदी ने सभी मंत्रालयों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अब सभी मंत्रालयों की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को हर तीन महीने में भेजे जाने वाले रिजल्ट्स फ्रेमवर्क डॉक्यूमेंट यानी आरएफडी में बाकायदा एक कॉलम भाजपा चुनाव घोषणा पत्र के संबंध में किए गए कामों के बारे में शामिल होगा।

घोषणापत्र के वायदों को लागू करने पर जोर

pmo will give monthly report on manifestos development

इस कॉलम में मंत्रालयों को बताना होगा कि उन्होंने इस महीने आखिर अपने क्षेत्र के संबंध में भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों और नीतियों को लेकर क्या काम किया।

चुनाव घोषणा पत्र के वायदों पर जल्द से जल्द अमल करने के लिए सरकार की ओर से ये फरमान आया है। प्रधानमंत्री इस बारे में सचिवों के साथ हुई पहली बैठक में कह चुके हैं।

विज्ञापन

मंत्रियों और अफसरों की जवाबदेही बढ़ी

pmo will give monthly report on manifestos development

कैबिनेट सचिवालय की ओर से लिखित फरमान जारी किए जाने और फिर जवाब भी लिखित देने के चलते मंत्रियों और अफसरों की जवाबदेही ज्यादा बढ़ गई है। कोई भी हवा में दावा नहीं कर सकता कि उनका मंत्रालय तेजी से चुनाव घोषणा पत्र को लागू कर रहा है।

यही नहीं, अब मंत्रालय को किसी भी योजना और काम के प्रस्ताव के संबंध में कैबिनेट नोट पीएमओ और कैबिनेट सचिवालय को भेजना होगा। पीएमओ इस संबंध में तीन दिन में सवाल जवाब कर सकता है।

अगर तीन दिन में कोई सवाल जवाब नहीं आता है तभी मंत्रालय अपने प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर इसे कैबिनेट के सामने पेश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed