फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pmo denied to disclose letters between modi and atal

नहीं खुलेंगी मोदी-अटल की बातें

Mon, 16 Dec 2013 12:40 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
pmo denied to disclose letters between modi and atal

गुजरात में 2002 में हुए दंगों के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए पत्राचार का खुलासा नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।

आरटीआई में मांगा था जवाब
एक आरटीआई के जवाब में पीएमओ ने पारदर्शिता कानून की धारा 8(1)(एच) का हवाला देते हुए पत्रों को सार्वजनिक करने से मना कर दिया है।

इस धारा के तहत उस जानकारी को साझा करने से छूट हासिल है, जिससे जांच की प्रक्रिया या फिर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने में बाधा आने की आशंका हो।

गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों में करीब 2000 लोग मारे गए थे। पीएमओ के इनकार करने से ये सवाल खड़े हो सकते हैं कि क्या वाजपेयी और मोदी के बीच हुए पत्राचार में दंगाइयों या फिर दंगों में शामिल लोगों के बारे में कोई उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन


आरटीआई आवेदक ने गुजरात में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर 27 फरवरी 2002 और 30 अप्रैल 2002 के बीच पीएमओ और गुजरात सरकार के बीच हुए सभी संवाद और पत्राचार की कॉपी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद भड़के गुजरात दंगों के चलते वाजपेयी ने मोदी को राजधर्म निभाने की बात कही थी।

हालांकि मोदी ने वाजपेयी की इस सलाह पर कहा था कि वह राजधर्म का ही पालन कर रहे हैं। हाल में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान 21 नवंबर को जयपुर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वाजपेयी के राजधर्म वाले बयान के सहारे मोदी पर हमला बोला था।

मोदी का नाम लिए बगैर सिंह ने कहा था कि भाजपा के उक्त मुख्यमंत्री कई आरोपों का सामना कर रहे हैं और उनकी ही पार्टी के पूर्व पीएम ने एक बार उनसे राजधर्म का पालन करने को कहा था।


प्रधानमंत्री के जवाब में ही मोदी ने ग्वालियर की रैली में कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें राजधर्म का पालन करना सिखाया और हमने किया। इसलिए भाजपा सरकारों की वाहवाही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed