फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm writes letter to top leaders of the world for the farewell party

दुनियाभर के नेताओं के सामने होगी मनमोहन सिंह की विदाई

Sun, 11 May 2014 08:08 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 May 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
pm writes letter to top leaders of the world for the farewell party

प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने की तैयारी में जुटे मनमोहन सिंह ने दुनिया के तमाम नेताओं को विदाई पत्र भेजकर उनका धन्यवाद किया है।

विज्ञापन


पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीन के पूर्व प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को लिखे पत्र में बीते सालों में उनके साथ काम करने के अनुभव को याद किया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया है कि वेन ने सिंह के पत्र का जवाब भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से लिखे पत्र

pm writes letter to top leaders of the world for the farewell party

हाथ से लिखे पत्र में पूर्व चीनी प्रधानमंत्री ने सिंह के नेतृत्व और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध बनाने में सहयोग के लिए उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है।

पिछले 10 सालों में सिंह और वेन के बीच एक दर्जन से अधिक बार मुलाकातें हुई थीं। चीन के पीएम पद से मुक्त होने के बाद वेन ने बीजिंग दौरे पर गए सिंह के लिए विशेष भोज का आयोजन किया था।

इस दौरान मनमोहन सिंह और ओबामा के बीच भी प्रतिनिधिमंडल स्तर की तीन वार्ता हुई है। इसी तरह सिंह और पुतिन के बीच भी कई मुलाकातें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed