फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi on Radio to Talk About Drug Abuse - Mann Ki Baat #PMonAIR

ड्रग्स के खिलाफ पीएम करेंगे 'मन की बात'

Thu, 04 Dec 2014 12:36 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi on Radio to Talk About Drug Abuse  - Mann Ki Baat #PMonAIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं में बढ़ रही ड्रग्स की लत को लेकर इस बार रेडियो पर लोगों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री आगामी रविवार यानी सात दिसंबर को मन की बात कार्यक्रम में लोगों से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को ड्रग्स के नशे से लड़ने को लेकर लोगों से कई तरह के सुझाव मिले हैं। वह इसे जनता के साथ साझा करेंगे। साथ ही नशे की लत खत्म करने को लेकर सरकार क्या करने की सोच रही है, इस बात का भी खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


रेडियो पर प्रधानमंत्री का यह तीसरा संवाद होगा। जनता के बीच दूरी मिटाने के लिए प्रधानमंत्री ने रेडियो पर अपनी बात रखने का सिलसिला शुरू किया था। प्रधानमंत्री डाक, ई-मेल और सोशल मीडिया के जरिए मिली लोगों की सलाह को पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से जो सलाह उनको अच्छी लगती है, वह उसका जिक्र भी इस कार्यक्रम में करते हैं। सरकार को इस पहल को लेकर सकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है।

पीएम मोदी करेंगे रेडियो पर लोगों से संवाद

Narendra Modi on Radio to Talk About Drug Abuse  - Mann Ki Baat #PMonAIR

सूत्रों का कहना है कि जनता इस पहल की तारीफ कर रही है और लोग इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

लोगों को लग रहा है कि भले ही उनकी बात और मांग तुरंत नहीं मानी जाती ही हो, मगर उनको सुनने और उनकी सोच का ख्याल तो रखा जा रहा है। सीधे प्रधानमंत्री द्वारा राय के साथ उनका नाम रेडियो पर लेने से भी लोग खुश है।

दूरदर्शन और रेडियो के सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम की टीआरपी काफी ज्यादा है। रेडियो ही नहीं बल्कि दूरदर्शन में इसे काफी लोग देख रहे हैं। जबकि निजी टीवी चैनल भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर रहे हैं।

पिछली बार प्रधानमंत्री ने काले धन के मुद्दे पर सरकार के रुख को स्पष्ट किया था। काले धन का मुद्दा छेड़कर उन्होंने दिखाने की कोशिश की थी कि वे इस फोरम पर विवादित मुद्दों को छूने में भी परहेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed