{"_id":"7c3af8205bbb237f94e2ab2d451c7b04","slug":"pm-will-talk-to-you-on-computer-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियो पर मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेडियो पर मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Oct 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को रेडियो के माध्यम से देश की जनता से अपनी ‘मन की बात’ कहेंगे।
विज्ञापन
पीएम ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इसलिए रेडियो को चुना है, क्योंकि देशभर में इसके 413 स्टेशन हैं। रेडियो की पहुंच देश की 92 फीसदी जनता तक है।
साथ ही पीएम के इस संबोधन का 24 भारतीय और 16 विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी होगा। यह कार्यक्रम तीन अक्तूबर को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से सभी नेटवर्क पर प्रसारित होगा।
साथ ही दूरदर्शन और निजी टीवी चैनल भी इस कार्यक्रम को प्रसारित करने की तैयारी में हैं। सरकारी वेबसाइट ‘माई जीओवी डॉट एनआईसी’ विकास और सुशासन जैसे मुद्दे पर काफी लोगों ने पीएम को अपने सुझाव भेजे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इन सुझावों पर अपने विचार रखेंगे। इसलिए इस कार्यक्रम का नाम ‘मन की बात’ रखा गया है।