{"_id":"fdfbe92cc0c5c530f56e0878afd76a02","slug":"pm-will-be-speaking-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी आज ‘मन की बात’ में ड्रग्स की बुराई पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी आज ‘मन की बात’ में ड्रग्स की बुराई पर करेंगे चर्चा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Dec 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ में युवाओं में ड्रग्स की लत और उसके खतरों पर बात करेंगे। मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘जैसा कि मैंने पिछले कार्यक्रम में कहा था, इस बार मैं ड्रग्स के खतरे पर बात करूंगा।’ दो नवंबर को प्रसारित कार्यक्रम में मोदी ने बताया था कि उन्हें कुछ लोगों ने युवाओं में ड्रग्स की लत से समाज को हो रहे नुकसान के बारे में लिखा था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर अपने विचार और सुझाव साझा करने को कहा था। ‘मन की बात’ कार्यक्रम रेडियो पर रविवार को 11 बजे प्रसारित होता है।
विज्ञापन