फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm statement in parliament

मनरेगा कांग्रेस की विफलता, गाजे-बाजे से करेंगे प्रचार: मोदी

Fri, 27 Feb 2015 10:06 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
pm statement in parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नौ महीने के कार्यकाल के दौरान विपक्ष के लगाए गए आरोपों का उत्तर देने के लिए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देने का वक्त चुना।

विज्ञापन


उन्होंने बेहद सधे शब्दों में व्यंग्यात्मक हमले से एक-एक आरोप का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने मनरेगा योजना को बंद करने संबंधी आरोपों का अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरे विरोधी भी मानेंगे कि मुझमें राजनीतिक सूझबूझ है।
विज्ञापन


मनरेगा कांग्रेस के 60 सालों के पापों का नतीजा है। यह उसकी विफलता का स्मारक है। ऐसे में हम इसे बंद करने की गलती करने के बदले पूरे तामझाम और गाजे-बाजे के साथ इस योजना को पेश करते रहेंगे, जिससे लोगों को पता चलता रहे कि आजादी के 60 साल बाद भी कौन लोगों से गड्ढे भरवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में पूरी रौ में दिखे मोदी

pm statement in parliament

प्रधानमंत्री के सवा घंटे के भाषण से साफ झलका कि वह अपने कार्यकाल के दौरान विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए गए एक-एक आरोपों की चर्चा की। इस दौरान उनकी स्वच्छता अभियान पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह से उस समय नोकझोंक हुई जब मोदी ने काशी घाट की सफाई की बात की।

पीएम ने कहा कि मुलायम कहते हैं कि वहां सफाई नहीं हुई। मैं पूछता हूं कि वह मेरा हिसाब ले रहे हैं या उत्तर प्रदेश सरकार की रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। इस पर जब मुलायम ने कहा कि स्वच्छता की बात सबसे पहले उन्होंने की थी तो पीएम ने तत्काल कहा कि हां, गांधी के बाद लोहिया ही थे जिन्होंने स्वच्छता की बात की थी।

मैं उन्हें सलाम करता हूं क्योंकि मैं राजनीतिक रंगों को नहीं तिरंगे को सलाम करता हूं। पीएम के जवाब के बाद लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को पारित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed