{"_id":"502e8ed6-6e06-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"pm-sonia-rahul-to-visit-north-east-for-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सोनिया व राहुल पूर्वोत्तर में करेंगे चुनाव प्रचार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम, सोनिया व राहुल पूर्वोत्तर में करेंगे चुनाव प्रचार
अगरतला/कोहिमा/एजेंसी
Updated Sun, 03 Feb 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वोत्तर के दो राज्यों त्रिपुरा और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
त्रिपुरा में 14 फरवरी और नगालैंड में 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पीजूष बिस्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री नौ फरवरी को यहां आएंगे और धलाई जिले के मुख्यालय अंबासा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन वह नगालैंड के कोहिमा में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसके अगले दिन सोनिया गांधी अगरतला में आम सभा में भाषण देंगी। बाद में 11 फरवरी को नगालैंड के दीमापुर में चुनावी रैली में हिस्सा लेने के बाद वह बैठक में भाग लेने के लिए मोकोकचुंग रवाना हो जाएंगी। कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी चुनावी बिगुल फूंकने के लिए इन दोनों राज्यों में चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन
8 फरवरी को त्रिपुरा के तीन जिलों में रैलियों को संबोधित करने के बाद इसी दिन वह नगालैंड में भी रैली में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री एके एंटनी, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, वित्त मंत्री पी चिदंबरम, सचिन पायलट और अन्य कांग्रेसी नेता भी चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।