फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm's-muzaffarnagar-visit

जायजा लेने पीएम सोमवार को जाएंगे मुजफ्फरनगर

Sat, 14 Sep 2013 06:00 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Sep 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
pm's-muzaffarnagar-visit

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुजफ्फरनगर में फैली सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के हाल का जायजा लेने के लिए जिले का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार को मुजफ्फरनगर जाएंगे। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने मुजफ्फरनगर जा सकते हैं।

मुजफ्फरनगर में सामान्य होते हालात को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी। ये ढील सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दी गई।

मुजफ्फरनगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अभी तक इस मामले में 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी हुई सांप्रदायिक हिंसा में 47 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अभी तक जिले के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में 62 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं जिले भर में 1800 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सिखेरा जिले से दो युवकों को मोबाइल के जरिए अफवाह फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

तीन दिन की शांति के बाद फिर भड़की हिंसा

मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में आज सुबह हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में फिर से तनाव पैदा हो गया है।

तीन दिन शांति के बाद फुगाना गांव निवासी सुरेन्द्र, मांगेराम, राजेश और अनिल आदि सुबह अपने पशुओं के लिए खेतों मे चारा लेने गए थे।

तो इसी बीच लोई गांव निवासी कुछ हथियार बंद लोगों ने खेत में काम कर रहे किसानों पर गोली चलानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंची। घटना के कारण पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed