फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM's mann ki baat for farmers.

जानिए, किसानों पर 'मन की बात' में क्या बोले पीएम मोदी?

Sun, 22 Mar 2015 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Mar 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
PM's mann ki baat for farmers.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के किसानों को लेकर कई मामलों पर बात की। मोदी ने इस कार्यक्रम में भूमि अधिग्रहण कानून सहित कई मुद्दों पर अनी राय रखी।

विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण कानून के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में जो कानून बना था उसमें हमने भी मदद किया। जब हमारी सरकार बनी तो राज्यों से आवाज उठी। कानून बनने के बाद राज्य सरकारें लागू नहीं कर रही थीं तो हमे लगा कि आनन फानन में कानून बनाने में कुछ कमियां रह सकती हैं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि नए कानून में सरकार 13 कानूनों को शामिल किया। नए कानून के तहत किसानों को उनकी जमीन का चार गुना तक मुआवजा मिलेगा, परिवार के लोगों को नौकरी मिलेगी और विकसित जमीन का 20 प्रतिशत हिस्सा भी किसान के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के लिए पहले सरकारी जमीन का उपयोग, फिर बंजर भूमि का उपयोग और फिर उपजाऊ जमीन पर हाथ लगाया जाए। निजी कारखानों के लिए किसानों से सहमति काम चालू है है है।

सरकारी काम के लिए नहीं ली जाएगी किसानों की राय

PM's mann ki baat for farmers.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'मैं मेरे किसानों को अफसर शाही के जाल में नहीं फंसाउंगा। क्या मैं राज्यों की बात सुनूं या नहीं, इतना बड़ा देश राज्यों की उपेक्षा करके नहीं चल सकता। ये जो सारे भ्रम फैलाए जा रहे हैं वो देश के विकास को का आगे न ले जाने के लिए हैं। हम किसान की भलाई के लिए सभी उपाय करने का प्रयास कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा गांवों को सड़क चाहिए, सिंचाई के साधन चाहिए तो जमीन का उपयोग भी करना पड़ेगा। निजी व्यवसायियों के लिए 2013 का कानून ही लागू होगा। नियत समय पर अगर जमीन पर काम पूरा नहीं होता तो वही होगा जो किसान चाहेगा।

कभी एअर कंडीशन कमरों में बैठकर कानून बनाने वालों को गांव की सच्ची हकीकत नहीं पता होती। जिस जमीन पर सरकार काम करेगी उसके लिए किसानों के स‌ह‌मति की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सरकार किसानों और सवा सौ करोड़ लोगों की ही है।

किसानों की फसल बर्बाद होन पर क्या बोले पीएम?

PM's mann ki baat for farmers.

अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से कहा कि इस बार बेमौसमी बरसात महाराष्ट्र सहित सभी राज्यों में नुकसान हुआ है। मैं इस संकट में आपके साथ हूं। मेरी सरकार राज्य सरकारों के साथ मिल कर बर्बाद हुई फसलों के बारे में बारीकी से जानकारी लेगी और किसानों की मदद करेगी।

इससे पहले मोदी ने मन की बात शुरू करते हुए किसानों को प्रणाम किया और बताया कि उनके पास भारी तादाद में किसानों से सुझाव मिले हैं जिन पर सरकार ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि अपने सवालों में कुछ किसानों में सिंचाई की चितां जताई, सड़क की दिक्कत, खाद की समस्या, बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत और कुछ माताओं बहनों ने नशाखोरी पर भी जानकारी दी है।

मोदी ने कहा कुछ किसान भाइयों ने चिंता जाहिर की है कि दूसरों का पेट भरने वाले किसानों का भी पेट नहीं भरता, उनकी फसलों के बराबर दाम नहीं मिलते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed