फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm's man ki baat program got clean chit by election commision

मोदी के 'मन की बात' को मिली क्लीनचिट

Sat, 11 Oct 2014 12:34 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
pm's man ki baat program got clean chit by election commision

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी पर 'मन की बात' के जरिए जनता को दिए गए संदेश को क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा, "चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री के रेडियो पर दिए गए संदेश 'मन की बात' के प्रसारण में ऐसी कोई बात नजर नहीं आई जो आपत्तिजनक हो, या जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होता हो।"

दरअसल चुनाव आयोग ने ये प्रतिक्रिया कांग्रेस की ओर से मोदी के रेडियो संदेश के खिलाफ आई शिकायत पर दी है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर तीन अक्टूबर को प्रसारित कार्यक्रम 'मन की बात' के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

कांग्रेस का कहना है कि रेडियो संदेश देकर प्रधानमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरे के अवसर पर आकाशवाणी पर 'मन की बात' के तहत देश को संदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed