{"_id":"5008c1bf473f299b4d2bbb8a38396f46","slug":"pm-s-bulletproof-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम काफिले की बुलेटप्रूफ कार न भेजने पर अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम काफिले की बुलेटप्रूफ कार न भेजने पर अधिकारी सस्पेंड
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 May 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद बुलेटप्रुफ गाड़िया समय पर वापस दिल्ली न भेजे जाने पर रेलवे ने पार्सल सुपरवाइजर को बरखास्त कर दिया है। लापरवाही बरतने के आरोप में रेलवे ने यह कार्रवाही की है। वहीं रेलवे प्रशासन ने इस मामले में अधिकारी को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
बुलेटप्रूफ कारों को समय पर दिल्ली न भेजे जाने और लापरवाही के आरोप में रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पार्सल सुपरवाइजर बीके चंदा को निलंबित कर दिया। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की कार समय पर दिल्ली नहीं भेजी जा सकी इस लापरवाही के चलते एक पार्सल सुपरवाइजर को निलंबित किया गया है। हालांकि बाद में पीएम की बुलेटप्रूफ कारों को दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
बता दें पीएम मोदी बीते नौ मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में शामिल कुछ बुलेटप्रूफ कारों को दौरा खत्म होने के बाद वापस दिल्ली रवाना किया जाना था। यह जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन के पार्सल विभाग को दी गई थी।
विज्ञापन