धंधे की बात पर मोदी से 'रूठे' उनके ही भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद मोदी ने मंगलवार को एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के पास समस्याओं का समाधान देने की तमीज नहीं है। इसीलिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत काम करने वाले राशन दुकानदारों को जंतर मंतर पर जुटना पड़ा है।
साथ ही चेतावनी भी दी कि सरकार ने अगर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो दिल्ली के तहत ही भाजपा का उत्तर प्रदेश और बिहार में भी शिकस्त होगी। प्रहलाद मोदी आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन के बैनर तले जंतर मंतर आयोजित प्रदर्शन में बोल रहे थे।
इससे पहले देश भर से आए राशन दुकानदारों ने रामलीला मैदान से जंतर मंतर पर पदयात्रा निकाली। बार में फेडरेशन के महासचिव विशंभर बसु के साथ अपनी मागों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने कहा कि हम अपने भाई के खिलाफ कोई विद्रोह नहीं कर रहे हैं। मेरा भाई पूजनीय है। हम अपने रिश्तों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम यहां अपने करोबार की समस्याओं को उठाने लिए इकट्ठा हुए हैं।
कहा सरकार को समस्याओं के निदान की तमीज नहीं
हमारे लिए भाई अपनी जगह है और धंधा अपनी जगह। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सदस्य हैं। फिर भी, वह सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं।
प्रहलाद मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम सबने भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए काम किया था और फिलहाल जंतर मंतर पर उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें एनडीए सरकार की असफलता साफ जाहिर होती है।
सरकार के पास पीडीएस से जुड़े दुकानदारों की समस्याओं को समाधान देने की तमीज नहीं है। हम यह नहीं कहते कि सरकार निकम्मी है, नरेंद्र मोदी निकम्मे हैं। लेकिन समस्याओं को दूर करने की तमीज नहीं है।
भाजपा को चेतावनी देते हुए प्रहलाद मोदी ने कहा कि अगर पीडीएस के दुकानदारों को अगर भाजपा अनदेखा करती है तो दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश और बिहार में भी उसकी बुरी तरह शिकस्त होगी।