{"_id":"2c0fc8ba-05a8-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"pm-rolling-out-red-carpet-for-walmart-says-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालमार्ट का अमेरिका में विरोध भारत में स्वागत: आडवाणी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वालमार्ट का अमेरिका में विरोध भारत में स्वागत: आडवाणी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 23 Sep 2012 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई को अनुमति देने के मामले पर भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना की है। वरिष्ठ भाजपा नेता का कहना है कि जिस वालमार्ट का भारत में स्वागत करने के लिए रेड कारपेट बिछाए जा रहे हैं, उसी के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि न्यूयॉर्क से उसका बोरिया बिस्तर तक बांध दिया गया है। इसके अलावा आडवाणी ने कहा है कि एनडीए के शासन के दौरान कांग्रेस ने रिटेल में एफडीआई का विरोध किया था।
आडवाणी ने रविवार को अपने ब्लॉग में सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वालमार्ट के खिलाफ अमेरिका के विभिन्न शहरों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा है कि जब वहां पर वालमार्ट का विरोध हो रहा है तब हमारी सरकार उसके स्वागत की तैयारी कर रही है।
आर्थिक विशेषज्ञ एस गुरुमुर्ति के लेख के हवाले से आडवाणी ने कहा कि जिस दिन (14 सितंबर) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वालमार्ट के लिए रेड कारपेट बिछा रहे थे उसी दिन न्यूयॉर्क से वालमार्ट का बोरिया बिस्तर बांध दिया गया। इसके अलावा भाजपा नेता ने वेब आधारित एक समाचार पत्र की उस रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें बताया गया है कि वालमार्ट कैसे छोटे व्यापारियों को खत्म कर रही है। उन्होंने लिखा है कि कुछ हफ्तों पहले 30 जून को अमेरिका के लास एंजिलिस में करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने वालमार्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे बंद करने को कहा।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने ब्लॉग में लिखा है कि एनडीए सरकार के दौरान कांग्रेस ने रिटेल में एफडीआई के निर्णय को राष्ट्र विरोधी करार दिया था। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2002 में कांग्रेस नेता प्रियरंजन दास मुंशी ने आरोप लगाया था कि वह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में रिटेल में एफडीआई को अनुमति देने की तैयारी कर रही है। दासमुंशी ने इस कदम को पूरी तरह से राष्ट्र विरोधी करार देते हुए कहा था कि इससे लोगों के रोजगार छीन जाएंगे।
आडवाणी ने दासमुंशी और तत्कालीन वाणिज्य मंत्री अरुण शौरी के बीच हुए पत्राचार के अंश भी अपने ब्लॉग पर डाला है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने लिखा है कि दासमुंशी के आरोप पर शौरी ने स्पष्ट किया था कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस के दोहरे चरित्र का पता चलता है कि वह एक ही चीज को कभी सही तो कभी गलत बताती है।