{"_id":"d229d4d22b1e301842a21eb6e622e23f","slug":"pm-press-meet-trending-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ये पीएम का फेयरवेल स्टेटमेंट था'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'ये पीएम का फेयरवेल स्टेटमेंट था'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम के बोलते ही मानो हंगामा हो गया। मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का आना शुरू हो गया है। ट्विटर पर भी पीएम प्रेस मीट का हैश टैग ट्रेंडिंग में टॉप पर है। आइए देखते हैं कि किसने क्या कहा-
ट्विटर पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये पीएम का फेयरवेल स्टेटमेंट था। ये सिवाय सरकारी विज्ञापन और चुनाव से पहले ही हार कुबूलने के कुछ नहीं था।
शिरोमणि आकाली दल के नेता नरेश गुजराल ने कहा कि पीएम की प्रेस मीट ने निराश किया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है मोदी 2014 में देश के पीएम बनेंगे।
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा कि," पीएम सिंह आप शायद ही जनता और मीडिया से बात करते हैं और अब आप उन्हीं को ब्लेम कर रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोपों के लिए? यूपीए-2 में भ्रष्टाचार और बढ़ गया।
विज्ञापन
मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने कहा कि,"मनमोहन सिंह को भरोसा है कि राहुल भारत के लिए उपयुक्त पीएम होंगे। आप बताएं कि आपको ऐसा भरोसा क्यों है सर, वरना हम आप पर भरोसा नहीं करेंगे।
पीएम पर हर बार वार करने वाली आम आदमी पार्टी की ओर से इस बार प्रतिक्रिया उतनी तीखी नहीं आई। अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ इतना कहा कि हम अपना काम पूरा करेंगे।
शिवसेना की ओर से संजय राऊत ने कहा कि राहुल गांधी पीएम पद के लिए फिट नहीं है। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता ने कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया है।
बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पीएम मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में गुजरात को मॉडल स्टेट बनाया उनके बारे में पीएम का बयान बेहद हास्यास्पद है। मोदी को क्लीनचिट मिलने के बाद पीएम ने जो बयान दिया है उसकी मैं निंदा करता हूं।