पीएम मोदी नेपाल को सौंपेगे उसका बेटा
पीएम मोदी ने ट्विट करके कहा है कि मेरे लिये नेपाल यात्रा का एक महत्व यह भी है कि मुझे सावन के सोमवार के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।
नेपाल की इस यात्रा से मेरी कुछ व्यक्तिगत भावनायें भी जुड़ी हुई हैं। बहुत वर्ष पहले एक छोटा सा बालक जीत बहादुर, असहाय अवस्था में मुझे मिला।
उसे कुछ पता नहीं था कहाँ जाना है? क्या करना है? ..और वो किसी को जानता भी नहीं था...भाषा भी ठीक से नहीं समझता था। ईश्वर की प्रेरणा से मैंने उसके जीवन के बारे में चिंता शुरू की। धीरे-धीरे उसकी पढ़ाई में, खेलने में रूचि बढ़ने लगी। वो गुजराती भाषा जानने लगा।
नेपाल को सौंपेगा उसका बेटा
ईश्वर की प्रेरणा से मैंने उसके जीवन के बारे में चिंता शुरू की। धीरे-धीरे उसकी पढ़ाई में, खेलने में रूचि बढ़ने लगी। वो गुजराती भाषा जानने लगा। कुछ समय पहले मैं उसके माँ-पिताजी को भी खोजने में सफल हो गया। यह भी रोचक था...यह इसलिए सम्भव हो पाया क्योंकि उसके पांव में छह उंगलियां हैं। मुझे खुशी है की कल मैं स्वयं उन्हें उनका बेटा सौंप सकूंगा।
मुझे ख़ुशी है की कल मैं स्वयं उन्हें उनका बेटा सौंप सकूंगा |
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2014