फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm narendra modi warmly welcomed in bhutan

भूटान में पीएम नरेंद्र मोदी का नया नारा 'बी4बी'

Mon, 16 Jun 2014 01:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jun 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi warmly welcomed in bhutan

भारत और भूटान अपने रिश्तों को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। अपनी पहली विदेश यात्रा पर रविवार को थिम्पू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान नरेश और वहां के पीएम से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


बी फॉर बी यानी भारत के लिए भूटान और भूटान के लिए भारत का नया नारा देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की संस्कृति, इतिहास और भूगोल आपस में काफी जुडे़ हुए हैं, इसलिए पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान उनकी स्वाभाविक पसंद था।

विज्ञापन

मोदी की भूटान नरेश और प्रधानमंत्री से मुलाकात

pm narendra modi warmly welcomed in bhutan

मोदी ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामज्ञाल वांगचुक से करीब एक घंटे लंबी मुलाकात की। इसके बाद वह भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मिले। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की दोनों मुलाकातों के दौरान आर्थिक सहयोग और विकास के मुद्दों पर ज्यादा चर्चा हुई।

सूत्रों ने दोनों मुलाकातों को अच्छा बताया है। मोदी ने भूटान के नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि नई दिल्ली में सरकार बदलने के बाद भी भारत भूटान की खुशहाली और प्रगति में हर तरह के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान नरेश और उनकी पत्नी जेस्टन पेमा को भारत आने का न्योता भी दिया है। दो दिन की यात्रा पर पहुंचे मोदी ने यहां भारत के सहयोग से तैयार किए गए सुप्रीम कोर्ट के भवन का भी उद्घाटन किया।

भारत-भूटान एक दूसरे के लिए बने हैं: मोदी

pm narendra modi warmly welcomed in bhutan

बाद में तोबगे की ओर से आयोजित भोज के दौरान मोदी ने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच पारंपरिक संबंधों से ऐसा लगता है, जैसे भारत और भूटान एक दूसरे के लिए बने हैं। प्रधानमंत्री यह बताने से भी नहीं चूके कि भारत के रूप में भूटान को एक अच्छा पड़ोसी मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी आपको ऐसा पड़ोसी मिल जाता है कि आप समृद्ध और खुशहाल होने के बावजूद शांति से नहीं रह पाते हैं। माना जा रहा है कि इससे मोदी का आशय चीन और पाकिस्तान की ओर था।

मोदी ने भूटान के छात्रों के लिए भारत में छात्रवृत्ति बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने का ऐलान किया है। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना में मदद का भरोसा भी दिया है। वह यहां संसद के दोनों सदनों के एक संयुक्त अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे। रवाना होने से पहले मोदी ने दिल्ली में कहा कि भारत और भूटान में एक अनोखा रिश्ता है। उनकी सरकार इस रिश्ते को और मजबूती देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed