फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014 - Modi Vs Sonia and Rahul Gandhi

सोनिया-राहुल पर फिर भारी पड़े नरेंद्र मोदी

Wed, 08 Oct 2014 04:06 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014 - Modi Vs Sonia and Rahul Gandhi

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। लोकसभा चुनाव के साढे़ चार महीने बाद हो रहे विधानसभा चुनाव की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस का प्रचार अभियान धीमा है। इसे लेकर कांग्रेस में चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


मोदी ने चार अक्तूबर से अब तक महाराष्ट्र और हरियाणा में एक दर्जन से ज्यादा रैलियां कर चुनाव प्रचार अभियान में जान फूंक दी है। जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी तक दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत तक नहीं की है।
विज्ञापन


वह बुधवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। जबकि नौ अक्तूबर को वह हरियाणा में प्रचार करेंगे। पीएम मोदी जहां 13 अक्तूबर तक अपने चुनाव प्रचार अभियान में दोनों राज्यों में अकेले ही 50 से ज्यादा रैलियों में शिरकत करेंगे, वहीं सोनिया और राहुल मिलकर सिर्फ 20 रैलियां ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने दिखाई है तेजी

Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014 - Modi Vs Sonia and Rahul Gandhi

हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद का कहना है कि पार्टी उपाध्यक्ष से अपने दौरों की संख्या बढ़ाने की अपील की गई है। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान 12 सितंबर को हुआ था।

मोदी पिछले महीने अपनी जापान की विदेश यात्रा, चीन के राष्ट्रपति की भारत यात्रा और उसके बाद अमेरिका यात्रा में व्यस्त रहे। अमेरिका से लौटने के बाद उन्होंने दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत अभियान में भी शिरकत की।

नवरात्र के मौके पर वह व्रत पर भी थे। कुछ दिनों बाद ही उन्होंने चार अक्तूबर को अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। दूसरी तरफ राहुल गांधी के अभी तक चुनाव दौरे शुरू नहीं करने को लेकर पार्टी के अंदर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राहुल गांधी को लेकर पार्टी नाराज

Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014 - Modi Vs Sonia and Rahul Gandhi

पार्टी के अंदर दबी जुबान में नेता कह रहे है कि आखिर राहुल अभी तक क्या कर रहे और कहां थे। खराब स्वास्थ्य के चलते सोनिया गांधी के कम रैलियों में शिरकत करने को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सही कदम मान रहे हैं।

मगर राहुल की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी है। सोनिया को महाराष्ट्र में चार और हरियाणा में तीन रैलियों में शिरकत करनी है। महाराष्ट्र में सोनिया दो रैलियां कर चुकी हैं। वहीं राहुल को हरियाणा में चार और महाराष्ट्र में नौ रैलियों में शामिल होना है।

दूसरी तरफ पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि राहुल इन दोनों राज्यों में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन की आशंकाओं को देखते हुए ज्यादा रैलियां करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed