फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm narendra modi village jayapur celebrate diwali before four days

मोदी के गांव में 4 दिन पहले मनेगी दीवाली, क्यो?

Wed, 04 Nov 2015 09:04 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi village jayapur celebrate diwali before four days

पूरा देश जहां 11 नवंबर (बुधवार) को दीवाली मनाएगा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव में चार दिन पहले ही दीयों से सज जाएंगे घर-आंगन। सात नवंबर को सांसद आदर्श ग्राम योजना की पहली वर्षगांठ जयापुर में धूमधाम से मनाई जाएगी।

विज्ञापन


घर-आंगन की दीयों से सजावट के साथ ही यहां विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच इसी दिन जयापुर गांव अपना जन्मदिन भी मनाएगा। गांव के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा इस तरह से तैयार की गई है कि उसमें हर आयु वर्ग के लोगों का जुड़ाव हो सके।
विज्ञापन


जयापुर में ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम की कमान ‘फ्रेंड्स आफ बीजेपी’ संभाल रही है। बात अगर जयापुर गांव की करें तो मंगलवार को पौधरोपण से पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हो गई। फ्रेंड्स आफ बीजेपी से जुड़े धैर्यवर्धन सिंह की अगुवाई में महोत्सव के पहले दिन गांव में नीम, आंवला, कदम और शीशम आदि के 51 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधरोपण का अभियान सात नवंबर तक चलेगा। इस दौरान गांव में कुल 365 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे सृजन सामाजिक विकास न्यास के अनिल कुमार सिंह ने उपलब्ध कराए हैं। प्रधान प्रतिनिधि नारायण पटेल ने बताया कि छह नवंबर को दस से 18 साल तक के छात्र-छात्राओं के बीच आदर्श ग्राम निबंध लेखन और आदर्श ग्राम चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसी कड़ी में गृह सज्जा प्रतियोगिता भी होगी।

पूरे गांव में तैयारी चल रही

pm narendra modi village jayapur celebrate diwali before four days

इस प्रतियोगिता के तहत गांव की महिलाएं अपने घरों की रंगोली, तोरणद्वार, वंदनवार से सजाएंगी। दीवारों पर स्वागत वाले नारे लिखे जाएंगे। घर-आंगन को दीयों से सजाया जाएगा।

बताया कि सात नवंबर को ग्राम गौरव दिवस विषयक संगोष्ठी में भाजपा के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस समारोह में गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा।

समारोह में मौजूद गांव के लोग जयापुर को नशामुक्त गांव, विवाद मुक्त गांव, ऋण मुक्त गांव और पर्यावरण युक्त गांव बनाने की शपथ लेंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत दीयों से भारत का मानचित्र बनाकर उसमें जयापुर को दर्शाया जाएगा।

ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में तैयारी चल रही है। खुद ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी भी परिवार की महिलाओं के साथ घर को चमकाने में जुट गई हैं।

कच्चे मकान की बाहरी दीवार के लेपन से फुर्सत निकाल कर ‘अमर उजाला’ से उन्होंने कहा, मोदी जी का नाम जुड़ने की वजह से सात नवंबर को पूरे देश की नजर जयापुर पर होगी। गांव के हरेक घर में उत्सव का माहौल है। सभी अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं। कहा कि जयापुर की पहली वर्षगांठ को हम सभी एकजुट होकर यादगार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed