फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm narendra modi tell a lie to indian farmer in mann ki baat

'मोदी ने 'मन की बात' में बोला झूठ'

Mon, 23 Mar 2015 04:27 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi tell a lie to indian farmer in mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों के संग हुई 'मन की बात' को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दावा किया गया है प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में झूठ बोला।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव ने इस बाबत सबूत शेयर कर। प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए हैं। योगेंद्र यादव ने अपनी फेसबुक पर लिखी पोस्ट में कहा है कि ''प्रधानमंत्री जी आज अपने 'मन की बात' करते हुए भी झूठ बोल गए। हरियाणा के गांव के लिए उनकी अपनी बीजेपी की सरकार ने ही मुआवजा आधा कर रखा है किसी और ने नहीं। ये रहा सबूत।''
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने आगे लिखा कि 27 नवम्बर 2014 को हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने नियमों में बदलाव करने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जिसकी कॉपी हमारे पास मौजूद है। इस कॉपी को उन्होंने फेसबुक पर भी शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुआवजे की रकम को आधा कर दिया गया'

pm narendra modi tell a lie to indian farmer in mann ki baat

योगेंद्र ने दावा किया कि 1 दिसंबर को बावल के किसानों ने इस पर आपत्ति जताई थी। पर किसानों की बात को नहीं सुना गया। किसानों की आपत्ति को दरकिनार करते हुए 4 दिसंबर 2014 को अधिसूचना जारी कर दी गई जिससे ग्रामीण किसानों के मुआवजे की रकम को आधा कर दिया गया।

अब क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह भी याद दिलाना पड़ेगा कि कि मनोहर लाल खट्टर साहब किसी और पार्टी के नहीं उनके अपने बीजेपी के नेता हैं?

गौरतलब है कि किसानों के संग रविवार को हुई मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि किसानों का हक नहीं मारा जाएगा। उन्हें वाजिब मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही भूमि अधिग्रहण में किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed