{"_id":"1b785468dafe47de0ef71de70441ea47","slug":"pm-narendra-modi-s-naya-raipur-rally-has-been-cancel-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा मंच तो रद्द हो गई मोदी की रैली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टूटा मंच तो रद्द हो गई मोदी की रैली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 May 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी परिसर में तैयार मंच का गुंबद टूट जाने की वजह से पीएम की नया रायपुर रैली रद्द कर दी गई है। हादसे में 35 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। प्रधानमंत्री को शनिवार को ट्रिपल आईटी बिल्डिंग का उद्घाटन करना था।
विज्ञापन
जिस वक्त पंडाल का काम चल रहा था उसी समय मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण तेज हवाएं चलने लगी और मंच का गुंबद गिर गया।
गुंबद के गिरने से 35 लोग घायल हो गए इनमें से चार की हालत गंभीर है। चारों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।