{"_id":"a4a383c2e8bd7cf64f35c860ce20b1eb","slug":"pm-narendra-modi-praise-your-work-mamata-banerjee-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने हमारे काम को सराहा: ममता बनर्जी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम मोदी ने हमारे काम को सराहा: ममता बनर्जी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हमारे काम की तारीफ की है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल को कर्ज माफी में रियायत देने की गुहार प्रधानमंत्री से हमने लगाई है। हमने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि लोगों के कल्याण से जुड़ी कई परियोजनाएं अधूरी पड़ी हुई हैं। कर्ज में रियायत मिलने से इस परियोजनाओं में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन
हमने पश्चिम बंगाल की आर्थिक परिस्थितियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया है। प्रधानमंत्री ने हमको विश्वास दिलाया है कि पश्चिम बंगाल विकास में केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने पहले अकेले पीएम मोदी से मुलाकात की। बाद में सांसदों के साथ उन्होंने पीएम से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद ममता ने पत्रकारों को बताया कि पीएम मोदी ने मदद का भरोसा दिया है और कहा कि इतना कर्ज होने के बावजूद बंगाल ने अनुशासन बनाए रखा है।
ममता बनर्जी अभी दो दिन तक दिल्ली में ही रहेंगी। वह पश्चिम बंगाल राज्य की आर्थिक मदद के लिए अलग-अलग मंत्रियों से मिल रही हैं। मंगलवार को वह वित्तमंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात कर सकती हैं।
पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात थी। अभी तक केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल में सरकार में बहुत जोर का वाकयुद्घ छिड़ा हुआ था।
ममता बनर्जी की मुख्य मांग बंगाल के कर्ज को माफ करने की रही। ममता बनर्जी कर्ज से घिरे राज्य के लिए केंद्र की मदद मांग रही हैं। राज्य के ऊपर अभी कोई दो लाख करोड़ रुपये का कर्जा है। हालांकि वित्तमंत्री ने बजट में बंगाल के लिए पैकेज की घोषणा की है, लेकिन ममता बनर्जी उससे खुश नहीं है।