{"_id":"919bae32f1758a3c4ddb90c1f5daa928","slug":"pm-narendra-modi-meets-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति प्रणब से मिले पीएम नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राष्ट्रपति प्रणब से मिले पीएम नरेंद्र मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Jul 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर विभिन्न मामलों पर राजनीतिक चर्चा की। दोपहर के भोजन के दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच राज्यपालों की नियुक्तियों सहित तमाम अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन का भी भ्रमण किया। इस दौरान राष्ट्रपति की सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों ने मोदी को भवन में लगी पेंटिंग्स और महत्वपूर्ण जगहों की सैर करा कर भवन की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराया। सैर के दौरान प्रधानमंत्री ने दिखाए गए स्थलों और पेटिंग्स के बारे में कई सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के साथ दोपहर के भोजन के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, मगर भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस दौरान राज्यपालों की नियुक्ति पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति करेगी। इस क्रम में जहां नई सरकार के आने के बाद चार राज्यपालों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वहीं दो राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
सरकार की इच्छा कई अन्य सूबों के राज्यपालों को भी हटाने की है।