फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm narendra modi kashmir visit

'गोलियों-बमों के बीच भी कारगिल आया था'

Tue, 12 Aug 2014 07:49 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi kashmir visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल में चुटक हाइड्रो पावर स्टेशन का उद्घाटन किया। कारगिल में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि हिंदुस्तान के अंतिम छोर पर रहने वाले कारगिल के लोगों से मिलने का मौका मिला।'

विज्ञापन


मोदी ने कहा, 'मैं आज कारगिल आया हूं तो तालियों की आवाज सुन रहा हूं, लेकिन मैं तब भी यहां आया था जब गोलियों और बमों की आवाज सुनने को मिली थी। जब युद्ध चल रहा था तब भी मैं कारिगल आया था।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल के लोगों ने सेना की मदद की। कारगिल के लोगों के सहयोग से सेना ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि टाइगर हिल जीतने का जश्न उन्हें आज भी याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि युग बदल चुका है और कहावत भी बदल चुकी है। कारगिल में पानी और जवानी दोनों ही पहाड़ के काम आए हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल में शिक्षा का विकास किया जाएगा। यहां 8 हजार करोड़ की लागत से सड़कों को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पावर स्टेशन से जो बिजली मिलेगी वो सिर्फ टीवी देखने, मोबाइल चार्ज करने या बल्ब जलाने के लिए नहीं है, ये बिजली कारगिल के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

उधार की रोशनी पर नहीं जीएगा लेह

pm narendra modi kashmir visit

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह-कारगिल-श्रीनगर ट्रांसमिशन लाइन का शिलान्यास किया और 45 मेगावाट की पनबिजली परियोजना का उदघाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें कई वर्षों तक जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मैं यहां की कठिनाइयों से परिचित हूं। मैं यहा की शक्ति से परिचित हूं। मोदी ने कहा कि वे यहां के लोगों के प्यार का कर्ज ब्याज समेत चुकाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी हो सकेगा वे करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकाश, पर्यवरण और पर्यटन ऐसी ताकतें हैं कि अगर इनका विकास हो तो पूरे भारत की भलाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी के लिए लेह लद्दाख एकदम सही जगह है। लेह अब उधार की रोशनी पर नहीं जीएगा।

60 करोड़ का कर्ज माफ

pm narendra modi kashmir visit

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को एक बड़ी सौगात दी और राज्य का 60 करोड़ का कर्ज माफ किया। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में 4 बड़े हाईवे बनाए जाएंगे।

इससे पहले लेह पहुंचने पर मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया। नरेंद्र मोदी ने लेह पहुंचने पर भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में सैफ्रन क्रांति का आह्वान

pm narendra modi kashmir visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सैफ्रन क्रांति का आह्नान किया। उन्होंने कहा कि वे केसर की खेती के जरिये राज्य में सैफ्रन क्रांति लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा की केसर की आधुनिक खेती के जरिये राज्य का विकास किया जा सकता है। भ्रष्टाचार को देश की सबसे बड़ी बुराई बताते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सब लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर पूरी ताकत से लड़ेंगे और उसे खत्म करके रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed