फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Narendra Modi joins RSS-BJP meeting

संघ-बीजेपी की बैठक के अंतिम दिन मोदी भी हुए शामिल

Fri, 04 Sep 2015 10:02 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi joins RSS-BJP meeting

आरएसएस-बीजेपी की बैठक के आखिरी दिन शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात होने की संभावना है।

विज्ञापन


इससे पहले पिछले दो दिनों से संघ और बीजेपी के बीच हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सर संघ नेता दत्तात्रेय होसबोले ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पर्दे के पीछे से चलने वाली सरकार को संघ के कामकाज पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि जो लोग बैठक पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें यह पता होना चाहिए कि देश के विकास के लिए कोई भी चर्चा कर सकता है।

ऐसी भी खबरें हैं कि इस बैठक में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने संघ के नेताओं के सामने गंगा की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान और उस पर अब तक हो चुके काम के बारे में भी जानकारी दी। हालांकि, संघ उनके काम से प्रभावित नहीं है। संघ के वरिष्ठ नेताओं ने गंगा की सफाई पर सरकार की पहल में शिथिलता पर निराशा व्यक्त की।

विज्ञापन

संघ और बीजेपी मिलकर करेंगे काम

PM Narendra Modi joins RSS-BJP meeting

दत्तात्रेय ने कहा कि मजदूरों को भी सरकार से अपने विचार साझा करने चाहिए कि आखिर उनके विकास का आर्थिक ढांचा कैसा हो। उनके इस विचार से ही ग्रामीण इलाकों में उनके विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे और उनका जीवन बेहतर हो सकेगा।

उन्होंने शिक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए कहा की देश में शिक्षा का विकास भौगोलिक स्तर पर होना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिसमें किसी की आर्थिक स्थिति रुकावट न बन पाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शिक्षा का विकास सामाजिक ढांचे को ध्यान में रखते हुए किया जाए। होसबोले ने कहा कि हम इंतजार करेंगे कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान दे और हमें भरोसा भी है कि यह हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed