{"_id":"528306331a2219ae8543088621efcdec","slug":"pm-narendra-modi-is-wearing-10-lakh-rupee-coat-because-he-is-lucky-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख के सूट पर कांग्रेस ने मोदी को घेरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दस लाख के सूट पर कांग्रेस ने मोदी को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव के आखिरी दिनों में राजनीतिक जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री सही कहते है कि इनका नसीब अच्छा है, क्योंकि वह दस लाख का कोट पहनते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इनका नसीब अच्छा होता तो इनके आते ही देश में सूखा नहीं पड़ता। इनका नसीब अच्छा होता तो गुजरात में दंगे नहीं होते।
तिवारी ने कहा कि हकीकत तो यह है कि इनके आते ही प्रदेश और देश का नसीब खराब हो जाता है। तिवारी बुधवार को दिल्ली की नांगलोई विधानसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ विजेंद्र सिंह की चुनावी सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि कोई गारंटी तो दे कि अरविंद केजरीवाल फिर नहीं भागेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली छोड़कर बनारस भागने वाले पर भरोसा करने वालों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन