फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm narendra modi in pakistan

मोदी ने गले लग दी नवाज को जन्मदिन की बधाई

Fri, 25 Dec 2015 08:41 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi in pakistan

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाहौर एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जोरदार स्वागत किया। 11 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पाकिस्तान की धरती पर गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवाज शरीफ के साथ औपचारिक मुलाकात उनके घर पर हुई।

विज्ञापन


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में पीएम नवाज शरीफ से उनके घर पर मिलकर वापस भारत लौट आए हैं। भारत लौटने पर पीएम मोदी का स्वागत देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


मोदी को नवाज शरीफ ने अपनी नातिन मरियम नवाज की शादी का न्यौता भी दिया था। शनिवार को नवाज की नातिन मरियम की शादी है। इस बात का दावा भारतीय न्यूज एजेंसी पीटीआई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मौजूद थे।

पीएमओ ने ट्वीट कर जानकरी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर आ चुके हैं।




भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि दिल्ली वापस लौटते समय वो पाकिस्तान के लाहौर जाएंगे और पाकिस्तान के नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई देंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई दे दी है। 11 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पाकिस्तान जा रहा है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा है।







प्रधानमंत्री के पाकिस्तान जाने के पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि पड़ोसी से ऐसे ही रिश्ते होने चाहिए। वह भी इस मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री करीब 3:15 बजे नवाज से लाहौर एयरपोर्ट पर मुलाकात करेंगे।



राजनीतिक गलियारे में कई मतलब निकाले जा रहे

pm narendra modi in pakistan

आपको बताते चले कि अपनी दो दिन की रूस की यात्रा के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के काबुल गए और अफगानिस्तान की संसद का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन के अंदर तीन अहम राष्ट्रों की यात्रा के राजनीतिक गलियारे में कई मतलब निकाले जा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की खबर के बाद मोदी की यह यात्रा इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि उन्होंने इस यात्रा के बारे में किसी को जानकारी तक नहीं होने दी।

नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत

pm narendra modi in pakistan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ एक ही गाड़ी से रायविंड के जाती उमरा में स्थित नवाज शरीफ के घर पहुंचे।

नवाज शरीफ में पहले अपने घर में पीएम मोदी सहित सभी भारतीय राजनयिकों का स्वागत किया और उसके बाद अपने घर के लोगों से पीएम मोदी का परिचय करवाया।

इस मौके पर नवाज शरीफ के घर को शानदार तरीके से सजाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश सचिव एस.जयशंकर और भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत दोभाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed