फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm narendra modi has given offer to kshthij for his project

क्षितिज के सपनों को पंख लगाएंगे पीएम मोदी

Mon, 21 Sep 2015 07:55 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi has given offer to kshthij for his project

काशी के बाल वैज्ञानिक क्षितिज पांडेय के रिसर्च प्रोजेक्ट का विवरण प्रधानमंत्री कार्यालय ने मांगा है। इसके लिए क्षितिज के घर पीएमओ से शनिवार को फोन आया।

विज्ञापन


परमाणु हथियारों को निष्क्रिय करन समेत चार परियोजनाओं पर शोध कर रहे क्षितिज ने हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


सुसुवाही निवासी बीएचयू के टेक्नीशियन राहुल पांडेय के पुत्र क्षितिज ने अपनी थ्योरी से प्रधानमंत्री को प्रभावित किया है। 18 सितंबर को डीरेका के गेस्टहाउस में मुलाकात के दौरान पीएम ने सबसे अधिक 10 मिनट का समय सिर्फ क्षितिज को ही दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने रविवार को क्षितिज का भी बखान किया

pm narendra modi has given offer to kshthij for his project

बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय में सातवीं कक्षा के छात्र क्षितिज के मुताबिक वह एक ऐसी एनर्जी विकसित करने में लगा है जिसके जरिए परमाणु हथियारों को भी निष्क्रिय किया जा सकेगा। इसे उसने नाम दिया है डेथरे मशीन।

इसके अलावा तीन अन्य प्रोजेक्ट ‘मुक्त ऊर्जा’, ‘वायु दूत’ और ‘रोबोट विद फीलिंग’ पर भी उसका काम चल रहा है। क्षितिज के मुताबिक पीएम ने भविष्य में इन कामों को बढ़ाने के लिए उसे लैब मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है।

‘मन की बात’ में पीएम ने रविवार को क्षितिज का भी बखान किया। क्षितिज ने बताया कि पीएमओ से भी उससे फोन पर प्रोजेक्ट का विवरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed